Skip to main content

विष्णु जी की चालीसा( Vishnu Chalisa in Hindi)

 विष्णु जी की चालीसा               ( Vishnu Chalisa in Hindi)



।।दोहा।।


विष्णु सुनिए विनय सेवक की चितलाय ।कीरत कुछ वर्णन करूं दीजै ज्ञान बताय ॥


।।चौपाई।।


नमो विष्णु भगवान खरारी,कष्ट नशावन अखिल बिहारी ।प्रबल जगत में शक्ति तुम्हारी,त्रिभुवन फैल रही उजियारी ॥1॥


सुन्दर रूप मनोहर सूरत,सरल स्वभाव मोहनी मूरत ।तन पर पीताम्बर अति सोहत,बैजन्ती माला मन मोहत ॥2॥


शंख चक्र कर गदा बिराजे,देखत दैत्य असुर दल भाजे ।सत्य धर्म मद लोभ न गाजे,काम क्रोध मद लोभ न छाजे ॥3॥


सन्तभक्त सज्जन मनरंजन,दनुज असुर दुष्टन दल गंजन ।सुख उपजाय कष्ट सब भंजन,दोष मिटाय करत जन सज्जन ॥4॥


पाप काट भव सिन्धु उतारण,कष्ट नाशकर भक्त उबारण ।करत अनेक रूप प्रभु धारण,केवल आप भक्ति के कारण ॥5॥


धरणि धेनु बन तुमहिं पुकारा,तब तुम रूप राम का धारा ।भार उतार असुर दल मारा,रावण आदिक को संहारा ॥6॥


आप वाराह रूप बनाया,हरण्याक्ष को मार गिराया ।धर मत्स्य तन सिन्धु बनाया,चौदह रतनन को निकलाया ॥7॥


अमिलख असुरन द्वन्द मचाया,रूप मोहनी आप दिखाया ।देवन को अमृत पान कराया,असुरन को छवि से बहलाया ॥8॥


कूर्म रूप धर सिन्धु मझाया,मन्द्राचल गिरि तुरत उठाया ।शंकर का तुम फन्द छुड़ाया,भस्मासुर को रूप दिखाया ॥9॥


वेदन को जब असुर डुबाया,कर प्रबन्ध उन्हें ढुढवाया ।मोहित बनकर खलहि नचाया,उसही कर से भस्म कराया ॥10॥


असुर जलन्धर अति बलदाई,शंकर से उन कीन्ह लडाई ।हार पार शिव सकल बनाई,कीन सती से छल खल जाई ॥11॥


सुमिरन कीन तुम्हें शिवरानी,बतलाई सब विपत कहानी ।तब तुम बने मुनीश्वर ज्ञानी,वृन्दा की सब सुरति भुलानी ॥12॥


देखत तीन दनुज शैतानी,वृन्दा आय तुम्हें लपटानी ।हो स्पर्श धर्म क्षति मानी,हना असुर उर शिव शैतानी ॥13॥


तुमने ध्रुव प्रहलाद उबारे,हिरणाकुश आदिक खल मारे ।गणिका और अजामिल तारे,बहुत भक्त भव सिन्धु उतारे ॥14॥


हरहु सकल संताप हमारे,कृपा करहु हरि सिरजन हारे ।देखहुं मैं निज दरश तुम्हारे,दीन बन्धु भक्तन हितकारे ॥15॥


चहत आपका सेवक दर्शन,करहु दया अपनी मधुसूदन ।जानूं नहीं योग्य जब पूजन,होय यज्ञ स्तुति अनुमोदन ॥16॥


शीलदया सन्तोष सुलक्षण,विदित नहीं व्रतबोध विलक्षण ।करहुं आपका किस विधि पूजन,कुमति विलोक होत दुख भीषण ॥17॥


करहुं प्रणाम कौन विधिसुमिरण,कौन भांति मैं करहु समर्पण ।सुर मुनि करत सदा सेवकाईहर्षित रहत परम गति पाई ॥18॥


दीन दुखिन पर सदा सहाई,निज जन जान लेव अपनाई ।पाप दोष संताप नशाओ,भव बन्धन से मुक्त कराओ ॥19॥


सुत सम्पति दे सुख उपजाओ,निज चरनन का दास बनाओ ।निगम सदा ये विनय सुनावै,पढ़ै सुनै सो जन सुख पावै ॥20॥

Comments

Popular posts from this blog

शुक्रवार संतोषी माता व्रत कथा (Shukravar Santoshi Mata Vrat Katha and Aarti)

        शुक्रवार संतोषी माता व्रत कथा (Shukravar Santoshi Mata Vrat Katha)   संतोषी माता व्रत कथा- एक बुढ़िया थी, उसके सात बेटे थे। 6 कमाने वाले थे जबकि एक निक्कमा था। बुढ़िया छहों बेटों की रसोई बनाती, भोजन कराती और उनसे जो कुछ जूठन बचती वह सातवें को दे देती। एक दिन वह पत्नी से बोला- देखो मेरी माँ को मुझ पर कितना प्रेम है। वह बोली- क्यों नहीं, सबका झूठा जो तुमको खिलाती है। वह बोला- ऐसा नहीं हो सकता है। मैं जब तक आँखों से न देख लूं मान नहीं सकता। बहू हंस कर बोली- देख लोगे तब तो मानोगे। कुछ दिन बाद त्यौहार आया। घर में सात प्रकार के भोजन और चूरमे के लड्डू बने। वह जांचने को सिर दुखने का बहाना कर  पतला वस्त्र सिर पर ओढ़े रसोई घर में सो गया।  वह कपड़े में से सब देखता रहा। छहों भाई भोजन करने आए। उसने देखा, माँ ने उनके लिए सुन्दर आसन बिछा नाना प्रकार की रसोई परोसी और आग्रह करके उन्हें जमाया। वह देखता रहा। छहों भोजन करके उठे तब माँ ने उनकी झूठी थालियों में से लड्डुओं के टुकड़े उठाकर एक लड्डू बनाया। जूठन साफ कर बुढ़िया माँ ने उसे पुकारा- बेटा, छहों भाई भोजन कर गए अब तू ही बाकी है, उठ तू कब खाएगा। व

गणेशचालिसा हिंदी

 Dharmik Puja श्री गणेश चालीसा जय गणपति सद्गुण सदन कविवर बदन कृपाल। विघ्न हरण मंगल करण जय जय गिरिजालाल॥ जय जय जय गणपति राजू। मंगल भरण करण शुभ काजू॥ जय गजबदन सदन सुखदाता। विश्व विनायक बुद्धि विधाता॥ वक्र तुण्ड शुचि शुण्ड सुहावन। तिलक त्रिपुण्ड भाल मन भावन॥ राजित मणि मुक्तन उर माला। स्वर्ण मुकुट शिर नयन विशाला॥ पुस्तक पाणि कुठार त्रिशूलं। मोदक भोग सुगंधित फूलं॥ सुंदर पीतांबप तन साजित। चरण पादुका मुनि मन राजित॥ धनि शिवसुवन षडानन भ्राता। गौरी ललन विश्व-विधाता॥ ऋद्धि सिद्धि तव चंवर डुलावे। मूषक वाहन सोहत द्वारे॥ कहौ जन्म शुभ कथा तुम्हारी। अति शुचि पावन मंगल कारी॥ एक समय गिरिराज कुमारी। पुत्र हेतु तप कीन्हा भारी॥ भयो यज्ञ जब पूर्ण अनूपा। तब पहुंच्यो तुम धरि द्विज रूपा। अतिथि जानि कै गौरी सुखारी। बहु विधि सेवा करी तुम्हारी॥ अति प्रसन्न ह्वै तुम वर दीन्हा। मातु पुत्र हित जो तप कीन्हा॥ मिलहि पुत्र तुहि बुद्धि विशाला। बिना गर्भ धारण यहि काला॥ गणनायक गुण ज्ञान निधाना। पूजित प्रथम रूप भगवाना॥ अस कहि अन्तर्धान रूप ह्वै। पलना पर बालक स्वरूप ह्वै॥ बनि शिशु रुदन जबहि तुम ठाना। लखि मुख सुख नहिं गौरि सम